मैं अरविंद केजरीवाल...

रामलीला मैदान से महाजीत का पथ दिल्ली के बेटे का शपथ


नई दिल्ली,१६ फरवरी। रामलीला ग्राउंड में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वो दिल्ली के तीसरी बार मुख्यमंत्री बन रहे हैं। उनके साथ मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन ने भी शपथ लिया। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल को लगभग १२ बजकर १५ मिनट पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। वह २०१३ में पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे। उनकी सरकार महज ४९ दिन तक चल सकी थी। इसके बाद २०१५ में हुये विधानसभा चुनाव में आप की ऐतिहासिक जीत के बाद केजरीवाल दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। केजरीवाल ने शपथ लेने के बाद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ये मेरी नहीं, दिल्लीवालों की जीत है। वोट देने वाले, नहीं देने वाले दोनों का मुख्यमंत्री हूं। मैं दिल्लीवालों के जिंदगी में खुशहाली लाने की कोशिश करूंगा। मैं हर किसी को साथ लेकर काम करना चाहता हूं। हम हमने प्रतिद्वंद्वियों को चुनाव प्रचार के दौरान की गई हर टिप्पणी के लिए माफ करते हैं। उन्होंने कहा, 'पिछले पांच सालों में हमारी यही कोशिश रही कि दिल्ली का कैसे बेहतर विकास हो। अगले पांच साल भी यही कोशिश रहेगी। केजरीवाल ने दिल्ली वालों को देश की राजनीति बदल